फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

450 रुपये ले रहा था: रिश्वत लेते ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, दोनों को को किया निलंबित; देखें Video

Sun, 20 Apr 2025 04:49 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर जिले में एक यातायात उपनिरीक्षक का रिश्वत लेते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसएसपी ने उपनिरीक्षक व एक मुख्य आरक्षी को लाइन हाजिर करते दिए निलंबित भी कर दिया है। 
विज्ञापन
crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर जनपद के मुख्य चौराहा कालाआम पर तैनात एक यातायात उपनिरीक्षक का रिश्वत लेते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आने और प्रारंभिक दृष्टया सही पाए जाने पर एसएसपी ने उपनिरीक्षक व एक मुख्य आरक्षी को लाइन हाजिर करते दिए निलंबित भी कर दिया है। साथ ही एसएसपी ने मामले में गहनता से जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। 

विज्ञापन




रविवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वायरल वीडियो में कालाआम चौराहा पर यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक  ई-रिक्शा चालक से 450 रुपये की रिश्वत लेते नजर आ रहे हैं। इस दौरान ई-रिक्शा में सवार एक यात्री ने रिश्वतखोरी का यह वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद से यह वीडियो जमकर वायरल होने लगा। वायरल वीडियो में हेड कांस्टेबल की मदद से रिश्वत वसूलना प्रतीत हो रहा है। वीडियो में रिश्वत लेने के बाद आरोपी उपनिरीक्षक ने ई-रिक्शा चालक से लाइसेंस बनवा लेने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


इस मामले में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए उपनिरीक्षक और हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। एसएसपी का कहना है कि वायरल वीडियो के संबंध में प्रारंभिक जांच के आधार पर यातायात पुलिस में तैनात उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार व हेड कांस्टेबल विक्रम राठी को पुलिस लाइन स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच कराते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ट्रेफिक पुलिस चेकिंग की आड़ में वाहन चालकों का उत्पीड़न कर रही है। खासतौर से ई-रिक्शा चालक और बाइक सवारों को निशाना बनाया जाता है। यातायात व्यवस्था नियंत्रित करने की बजाय यातायात पुलिसकर्मी मोबाइल लेकर वाहन चालकों का उत्पीड़न करने के लिए तैयार नजर आते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें