फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

building collapsed: 'मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख और घायलों को 5-5 लाख का मुआवजा दे भाजपा' मेयर ने की मांग

Sun, 20 Apr 2025 04:23 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के मेयर महेश कुमार ने मुस्तफाबाद हादसे में भाजपा से मुआवजे की मांग की है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
Delhi building collapse - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मेयर महेश कुमार ने रविवार को मांग की कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद में चार मंजिला इमारत ढहने की घटना में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिवारों को भाजपा सरकार मुआवजा दे। यह घटना सुबह करीब तीन बजे हुई, जब मुस्तफाबाद के शक्ति विहार में 20 साल पुरानी चार मंजिला इमारत ढह गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मेयर महेश कुमार ने कहा कि मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने वरिष्ठ मंत्रियों के घटनास्थल का दौरा करने के बावजूद अब तक कोई वित्तीय राहत की घोषणा नहीं करने के लिए सरकार की आलोचना की।

'गरीबों की मदद की बात आती है तो भाजपा के पास पैसा नहीं होता'
महेश कुमार ने कहा कि यह एक बहुत दुखद घटना है। भगवान मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवारों को शक्ति प्रदान करें, लेकिन प्रार्थनाएं पर्याप्त नहीं हैं। सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार विभिन्न आयोजनों के लिए करोड़ों रुपये का बजट पारित करती है, लेकिन जब गरीबों की मदद की बात आती है तो उसके पास पैसा नहीं होता।
विज्ञापन


त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए
महापौर ने यह भी कहा, 'दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) आयुक्त को एक पत्र भेजा गया है, जिसमें लापरवाही के दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई जवाबदेही तय नहीं की गई है। हमने मांग की है कि इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें