फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हत्याकांड का वीडियो वायरल, स्कूटी से आए बदमाशों ने दाग दीं ताबडतोड़ गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
दयालपुर के नेहरू विहार में मोहम्मद राशिद की गोली मारकर हत्या करने का मामला:
विज्ञापन

- पुलिस का दावा आरोपियों की हुई पहचान, मृतक और आरोपी दोनों एक ही समुदाय से रखते हैं संबंध, गैंगवार में हत्या की आशंका जता रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर स्थित नेहरू विहार में सोमवार शाम कारोबारी मोहम्मद राशिद (40) की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मंगलवार को सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तीन बदमाश एक स्कूटी पर घटना स्थल पर पहुंचे।
आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहना हुआ है। बदमाशों की स्कूटी राशिद के पानी के प्लांट के सामने आकर रुकती है। इस बीच स्कूटी पर पीछे बैठे दो युवक उतरकर राशिद पर नजदीक से ताबड़तोड़ गोलियां चलाने के बाद वहां से भाग गए। बदमाशों ने 12 से 15 राउंड गोलियां चलाई जिसमें से राशिद के सिर, चेहरे और सीने में करीब 10 गोलियां लगी।
विज्ञापन

वारदात के समय खासी चहल-पहल थी लेकिन, कोेई भी बदमाशों को पकड़ने का साहस नहीं जुटा पाया। उसके बाद राशिद के परिवार को हत्याकांड की खबर दी गई। पुलिस ने वीडियो को कब्जे में ले लिया है।
राशिद की हत्या के बाद स्थानीय लोगों के अलावा परिजनों ने दावा किया कि वह आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ है। उसकी एक फोटो भी आम आदमी पार्टी का पटका डाले हुए खूब वायरल हो रही थी। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने उसके किसी भी पार्टी से संबंध होने से इन्कार किया है।
उपायुक्त ने बताया कि राशिद के खिलाफ जबरन वसूली, चोरी, मारपीट करने के कई मामले दर्ज हैं। उसकी कुछ लोगों से रंजिश भी चल रही थी। इस मामले में छह माह पूर्व उस पर फायरिंग भी हुई थी। वारदात के बाद बदमाशों ने उसकी दुकान में एक पर्चा भी फेंका था। उसमें रुपयों की मांग की गई थी।
विज्ञापन

गैंगवार की भेंट तो नहीं चढ़ा राशिद

उत्तर-पूर्वी जिला के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजा मेवाती उर्फ अक्की डॉन लगातार राशिद पर रंगदारी का दबाव बना रहा था। इस वजह से छह माह पूर्व राशिद पर जानलेवा हमला हुआ था। अक्की डॉन की एरिया के एक दूसरे नसीम गैंग से रंजिश चल रही थी। दोनों गिरोह एक दूसरे पर हमले भी कर रहे थे। अक्की और नसीम के गुर्गे मुस्तफाबाद, चांदबाग, शिव विहार, लोनी, खजूरी समेत कई क्षेत्रों में जबरन वसूली व सट्टे का काम करते हैं। पिछले माह 26 मई को अक्की की खजूरी में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें