वायरल वीडियो में एक लड़की अस्सलाम-ए-इश्कुं यारा...गाने पर जालीदार काले रंग के फुल स्लीव टॉप में नाचते हुए नजर आ रही है। इस दौरान वहां मौजूद एक बुजुर्ग खड़े हैं और वो बड़े ही आश्चर्य नजरों ने लड़की का नृत्य देख रहे हैं। उनके भाव से प्रतित हो रहा है जैसे उन्हें कुछ समझ ही न आ रहा हो कि ये लड़की आखिर नांच क्यों रही है।
24 सेकेंड के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। खासकर वीडियो में नजर आ रहे बुजुर्ग की प्रतिक्रिया को लेकर लोग ज्यादा प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर लिखता है अंकल के तो एसी में भी पसीने छूट गए। दूसरी यूजर लिखता है, चाचा सोच रहे होंगे कि मैं तो मेट्रो में सफर कर रहा था...ये डांस बार में कहां से आ गया। एक अन्य यूजर ने मीम पोस्ट किया है जिस पर लिखा है ये मुजरा चल रहा है?
मेट्रो में लड़के की गंदी हरकत का वीडियो हुआ था वायरल
इससे पहले दिल्ली मेट्रो में एक लड़के का अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें मेट्रो में सीट पर बैठा एक लड़का हस्तमैथुन (मास्टरबेशन) करते हुए नजर आ रहा था। वह बगल में बैठी लड़की के सामने अश्लील हरकत करने लगता है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए 27 सेकेंड के वीडियो एक लड़का ट्रेन के अंदर बैठा था। उसके एक हाथ में मोबाइल था और दूसरे हाथ से गंदी हरकत कर रहा था। इतना ही नहीं उसके बगल में एक लड़की अपने दोस्त के साथ बैठी थी। लड़के की हरकत को देखकर लड़की वहां से चली जाती है। लड़की के जाने के बाद भी लड़का अश्लील हरकत जारी रखता है।
अप्रैल में बिकिनी गर्ल का वीडियो हुआ था वायरल
मेट्रो में बिकिनी पहनकर सफर करती एक युवती की वीडियो और फोटो तीन अप्रैल को वायरल हुआ था। जिसके बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों से मर्यादित कपड़े पहनने की अपील की थी। किसी के पहनावे से दूसरे यात्रियों की संवेदनाओं को ठेस नहीं पहुंचे की सलाह यात्रियों को दी थी।