बुलंदशहर जिले में गंगा नदी में मछली के शिकार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मछली का शिकार करने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है।
गंगा नदी में मछली के शिकार का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इसका पता चलते ही अधिकारी सजग हो गए और गश्त बढ़ा दी है। वहीं, मछली का शिकार करने वालों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गंगा नदी के रामसर साइट में डॉल्फिन एवं अन्य जलीय जीवों की भरमार है। गंगा में किसी भी तरह के जीव के शिकार पर प्रतिबंध है। वहीं, रविवार गंगा नदी की अप स्ट्रीम के रामसर साइट क्षेत्र में नरौरा के नरवर गंगा घाट सामने गंगा नदी में वोट लेकर मछुआरों द्वारा फिशिंग नेट (जाल) डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो चार दिन पुराना बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में नाव पर सवार लोग जाल आदि लेकर मछली का शिकार करते दिख रहे हैं।
वन क्षेत्राधिकारी मोहित चौधरी ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिल गई है। साथ ही गंगा में गश्त बढ़ा दी है। वहीं, वायरल वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की जा रही है। इसके अलावा अधीनस्थों को निगरानी कर पहचान सुनिश्चित करते हुए अवांछनीय गतिविधि में लिप्त लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।