घटना के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़की दूसरी लड़की के बाल खींचकर मार रही है। दोनों एक-दूसरे पर हमला कर रही हैं। वहां मौजूद अन्य छात्र-छात्राएं इस झगड़े को रोकने की बजाय तमाशबीन बने रहे और कई लोग वीडियो बनाते नजर आए। कुछ देर बाद दो लड़कियां पहुंचती हैं और बीच बचाव कर मामले को शांत कराती हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने कॉलेज प्रशासन से संपर्क किया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि झगड़े की वजह व्यक्तिगत दुश्मनी बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं की है।
कॉलेज प्रशासन ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस से कहा कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की जांच चल रही है और दोषी छात्रों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने कॉलेज परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। छात्रों और अभिभावकों ने कॉलेज प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। साथ ही सवाल किया है कि जब घटना हो रही थी कि तो कॉलेज के गार्ड कहां थे।