दिल्ली पुलिस की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ पुलिसकर्मी बाइक सवार युवकों को सड़क पर गिराकर पीट रहे हैं। वहीं, युवकों को बचाने के लिए आये एक अन्य युवक की भी पुलिस ने पिटाई की।
र्वी दिल्ली के मधु विहार थाने में पुलिस कर्मियों की दबंगई सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में तीन पुलिसकर्मी बाइक सवार युवकों को सड़क पर गिराकर पीटते दिख रहे हैं। युवकों की मदद के लिए एक अन्य युवक पहुंचा तो उसकी भी पिटाई की गई।
विज्ञापन
इसके बाद तीनों युवकों के खिलाफ शराब पीकर बाइक चलाने, ड्यूटी के दौरान हमला करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाकर पुलिस उपायुक्त से शिकायत की है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनसे मामला रफा-दफा करने के नाम पर 85 हजार रुपये की मांग की थी। रुपये न देने पर पुलिस कर्मियों ने जानबूझकर झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया।