फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की दबंगई: बाइक सवार युवकों को सड़क पर गिराकर जमकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Fri, 17 Jun 2022 05:33 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ पुलिसकर्मी बाइक सवार युवकों को सड़क पर गिराकर पीट रहे हैं। वहीं, युवकों को बचाने के लिए आये एक अन्य युवक की भी पुलिस ने पिटाई की। 
विज्ञापन
मारपीट करते पुलिसकर्मी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

र्वी दिल्ली के मधु विहार थाने में पुलिस कर्मियों की दबंगई सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में तीन पुलिसकर्मी बाइक सवार युवकों को सड़क पर गिराकर पीटते दिख रहे हैं। युवकों की मदद के लिए एक अन्य युवक पहुंचा तो उसकी भी पिटाई की गई।

विज्ञापन


इसके बाद तीनों युवकों के खिलाफ शराब पीकर बाइक चलाने, ड्यूटी के दौरान हमला करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाकर पुलिस उपायुक्त से शिकायत की है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनसे मामला रफा-दफा करने के नाम पर 85 हजार रुपये की मांग की थी। रुपये न देने पर पुलिस कर्मियों ने जानबूझकर झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें