रविवार की रात दिल्ली के वीआईपी इलाके लुटियंस जोन में नशे में धुत दिल्ली यूनिवर्सिटी के चार छात्रों ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी का पीछा किया और अश्लील इशारे किए। इनमें से एक छात्र का वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपनी हरकत के बारे में सफाई दे रहा है। स्मृति ईरानी की शिकायत के बाद इन चारों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया था जिन्हें रविवार सुबह जमानत दे दी गई। (आगे देखिए आरोपी छात्र का पूरा वीडियो)
विज्ञापन
क्या है मामला
2 of 5
मामला सामने आने के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने स्मृति ईरानी के इस कदम की सराहना करते हुए ट्वीट करते हुए लिखा है कि ऐसा करके उन्होंने बाकी महिलाओं को प्रेरित किया है।
साथ ही साथ उन्होंने ये भी लिखा कि केंद्र-राज्य मिलकर महिला सुरक्षा के मामले में मिलकर काम कर सकते हैं।
Good @smritiirani acted against men who chased her. Encourages others 2 report. Imp centre state work together for women safety in Delhi.
— Swati Jai Hind (@SwatiJaiHind) April 1, 2017
विज्ञापन
कैसे पकड़े गए चारो युवक
3 of 5
बता दें कि दिल्ली के वीआईपी इलाके लुटियंस जोन में नशे में धुत दिल्ली यूनिवर्सिटी के चार छात्रों ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी का पीछा किया और अश्लील इशारे किए। आरोपी युवकों ने अपनी सेंट्रो कार से एक से दो किमी तक उनकी कार का पीछा किया। ईरानी ने आरोप लगाया है कि कार सवार युवकों ने आपत्तिजनक इशारे भी किए। ईरानी ने चाणक्यपुरी थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की जिसके बाद उन युवकों को हिरासत में ले लिया गया।
4 of 5
नई दिल्ली जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेंद्र मीणा ने बताया कि ईरानी शनिवार दोपहर को एयरपोर्ट से तुगलक रोड में स्थित अपने सरकारी आवास पर लौट रही थीं। जब वह मोतीबाग फ्लाईओवर के पास पहुंची तो चार युवकों ने अपनी हरियाणा नंबर की सेंट्रो कार से उनकी गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि युवकों ने उनकी गाड़ी को तीन से चार बार ओवरटेक किया। इसके बाद शांति पथ पर म्यांमार एंबेसी के पास केंद्रीय मंत्री ने आरोपी युवकों की गाड़ी को रुकवा लिया और इसके बाद पुलिस को सूचना दी। इसके बाद स्मृति ईरानी शाम करीब पौने छह बजे चाणक्यपुरी थाने पहुंची और पुलिस अधिकारियों से शिकायत की।
चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने चारों आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया और उनकी मेडिकल जांच करवाई गई। मेडिकल जांच में युवकों द्वारा शराब पीने की पुष्टि हो गई है। आरोपी युवक दक्षिण जिले में रहने वाले एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे और मौज मस्ती के लिए घूम रहे थे। आरोपी युवक दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं। छात्रों की पहचान आनंद शर्मा, अविनाश, सितांशु और कुणाल के रूप में हुई है। सभी की उम्र 18 से 19 वर्ष बताई गई है।
#WATCH One of the four college students accused of tailing Union Minister Smriti Irani's car, apologizes to the Minister pic.twitter.com/NDQINzgR2l
— ANI (@ANI_news) April 2, 2017