दुनिया की सबसे मोटी महिला में शुमार 36 वर्षीय मिस्र की ईमान अहमद के मोटापे का कारण पता चल गया है। 500 किलोग्राम वजन वाली इस महिला के मोटापे का कारण एक आनुवांशिक उत्परिवर्तन माना जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 7
eman ahmad
- फोटो : सोशल मीडिया
गुरुग्राम के कोर डायग्नोस्टिक में हुए जीन परीक्षण में इसका खुलासा हुआ है। बता दें कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा मामले में हस्तक्षेप करने के बाद ईमान को बेरिएट्रिक सर्जरी के लिए मुंबई में मोटापा कम करने के लिए स्पेशल वीजा दिया गया।
विज्ञापन
3 of 7
eman ahmad
- फोटो : सोशल मीडिया
सुपर स्पेशिएलिटी आनुवांशिक परीक्षणों में एलईपीआर जीन में परिवर्तन पाया गया है। इसमें आनुवांशिक उत्परिवर्तन की पहचान की है, जोकि प्रोटीन की कमी से होता है। इसे लेप्टिन रिसेप्टर कहा जाता है। डॉक्टरों के मुताबिक, लेप्टिन रिसेप्टर शरीर के वजन को विनियमित करने में मदद करता है और इसकी कमी से यह असामान्य रूप ये वजन बढ़ने का कारण बनता है।
4 of 7
eman ahmad
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट के मुताबिक, एलईपीआर जीन लेप्टिन रिसेप्टर प्रोटीन बनाने के लिए शरीर को निर्देश भेजता है। यह प्रोटीन एक महत्वपूर्ण तत्व है, जो भूख के एहसास को प्रभावित करने और पेट भरने के एहसास को पैदा करने वाले रासायनिक संकेतों की एक श्रृंखला को ट्रिगर करता है। यह प्रक्रिया शरीर के वजन को नियंत्रित करने में मदद करती है।
विज्ञापन
5 of 7
ईमान अहमद
- फोटो : BBC
जब एलईपीआर जीन उत्परिवर्तित या दोषपूर्ण होता है, तो इसका परिणाम शरीर और मस्तिष्क में लेप्टिन रिसेप्टर की कमी होती है। इसके बदले में अत्यधिक भूख, भारी वजन, यौन हार्मोन की कमी जैसे गंभीर विकार पैदा हो जाते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
eman ahmad
- फोटो : अमर उजाला
उसकी असामान्य बीएमआई के कारण ईमान को बचपन से ही विभिन्न जटिलताओं से पीड़ित होना पड़ा है। इसमें टाइप 2 डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, हाइपोथायरायडिज्म, प्रतिबंधात्मक फेफड़े के रोग, गठिया और कई अन्य बीमारियां शामिल हैं। ईमान पिछले 25 सालों से अपने घर से बाहर जाने में असमर्थ थीं। चलने में असमर्थता के कारण पिछले दो सालों से वह बिस्तर पर ही थीं। इलाज के लिए उन्हें फरवरी में भारत भेजा गया था।
डायरेक्टोस्टिक्स के एमडी संस्थापक जोया ब्रार का कहना है कि उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने संदेह जताया था कि उनकी स्थिति के लिए एक आनुवंशिक उत्परिवर्तन जिम्मेदार हो सकता है। लैब परीक्षण से निष्कर्ष निकला है कि एक दोषपूर्ण जीन और उत्परिवर्तन ही उसके मोटापे का कारण है।