डीडीसीए में कथित घोटाले पर विकिलीक्स फॉर इंडिया के साथ मिलकर जारी किए गए 36 सेकेंड के प्रोमो के बाद भाजपा सांसद कीर्ति आजाद ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस मामले का पूरा वीडियो जारी कर दिया है।
दिल्ली के प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कीर्ति आजाद ने पत्रकारों को विकिलीक्स फॉर इंडिया द्वारा बनाया गया वीडियो दिखाया।
उन्होंने दावा किया कि उनके पास 11 मिनट की एक सीडी भी है जिसमें लेन-देन से जुड़े कुछ तथ्य हैं जिसे इस फिल्म के बाद जारी किया जाएगा।
इससे पहले रविवार सुबह कीर्ति आजाद ने ट्वीट कर बताया था कि विकिलीक्स फॉर इंडिया ने डीडीसीए के अधिकारियों पर एक स्टिंग ऑपरेशन किया है। इस स्टिंग ऑपरेशन का 36 सेकेंड का प्रोमो यूट्यूब पर जारी किया गया था। (आगे देखिए पूरा प्रोमो)
यहा देखें स्टिंग का प्रोमो
हालांकि, ऐसा ही एक वीडियो यू-ट्यूब पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो स्टिंग प्रोमो है और इसमें खुलासे के बारे में संकेत दिया जा रहा है।
कीर्ति आजाद ने प्रेस क्लब में होने वाली अपनी प्रेस कांफ्रेंस की जानकारी सोशल मीडिया पर दी और कहा कि वे डीडीसीए से जुड़ी एक सीडी जारी करेंगे और इसे सबके सामने रखेंगे।
' press club 4pm https://t.co/oi3tn9lXgA— Kirti Azad (@KirtiAzadMP) December 20, 2015
वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक इस मामले पर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कीर्ति आजाद की ओर इशारा करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी के एक सांसद की सोनिया गांधी से बात हुई है। जिसमें उन्हें यानि अरुण जेटली को निपटाने की बात कही गई है।
जेटली के समर्थन में उतरे क्रिकेटर
हालांकि, कीर्ति आजाद ने इस बयान को बेबुनियाद करार दिया है और बिना नाम लिए जेटली पर हमला बोला है। गौरतलब है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव पर सीबीआई की छापेमारी के बाद से ही डीडीसीए में कथित घोटाला का मामला सुर्खियों मे परवान चढ़ा।
केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ने सीबीआई छापे को लेकर केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि सरकार अरुण जेटली को बचाने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है। पार्टी की ओर से डीडीसीए में जेटली की भूमिका को लेकर वित्त मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
वहीं दूसरी और दिल्ली और टीम इंडिया की ओर से खेल चुके कई खिलाड़ियों ने अरुण जेटली का बचाव किया है। इन खिलाड़ियों में वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर और ईशांत शर्मा शामिल हैं।