हाउसिंग स्कीम 2014 का आवेदन फॉर्म भरने की जानकारी देने के लिए डीडीए ने अपनी वेबसाइट पर एक वीडियो अपलोड किया है। वीडियो में आवेदन की ओर से फॉर्म में भरी जाने वाली जानकारी को सिलसिलेवार ढंग से समझाया गया है।
यानी आवेदन फॉर्म में कहां नाम लिखना है, कहां पैन नंबर और और कहां फ्लैट का कोड लिखना है इसकी जानकारी दी जा रही है। इस वीडियो में आवेदन पत्र भरते समय ध्यान में रखी जाने वाली सावधानियों की बात बताई गई है।
डीडीए उपाध्यक्ष बलविंदर कुमार ने बताया कि इससे पहले संपत्ति के लीज होल्ड से फ्री होल्ड में परिवर्तन की प्रक्रिया को समझाने वाला वीडियो को अपलोड किया गया था। जिसकी सफलता को देखते हुए डीडीए ने हाउसिंग स्कीम वाले आवेदन फार्म भरने से संबंधित वीडियो तैयार कराया है। वीडियो को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।