दिल्ली पुलिस पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें पुलिस राहगीरों और आम जनता पर तो ट्रैफिक नियमों का पालने करवाने और चालान करने के लिए तो सख्त नजर आती है।
लेकिन खुद नियमों को दरकिनार कर नियमों के पुलिस पर लागू न होने का दावा कर रही है। दरअसल द लॉजिकल इंडियन वेबसाइट पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में पुलिस एक शख्स का चालान करती है।
वीडियो और उस शख्स के मुताबिक पुलिस ट्रैफिक नियम को तोड़ने के चलते व्यक्ति पर जुर्माना लगाती है। इस जुर्माने को ये शख्स अदा भी करता है।
लेकिन कुछ ही देर बाद वह देखता है कि एक पीसीआर वैन वहां से गुजर रही है। जिसमें एक ड्राइवर और दिल्ली पुलिस का एक कांस्टेबल सवार है। पीसीआर वैन में कांस्टेबल और ड्राइवर दोनों ने ही सीट बेल्ट नहीं बांधी है।