फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 1984 के सिख दंगों के पीड़ितों ने निकाली श्रद्धांजलि पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नवंबर 1984 के सिख दंगों की बरसी के मौके पर दिल्ली भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए श्रद्धांजलि पदयात्रा निकाली। गुरुद्वारा बंगला साहिब से गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब तक निकाली गई इस पदयात्रा में दंगों के पीड़ित परिवारों के सदस्यों, सिख संगत, महिलाओं, निहंग जत्थेदारों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। रकाबगंज साहिब गुरुद्वारा में नरसंहार में मारे गए सिखों की स्मृति में मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
पदयात्रा में भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत, बांसुरी स्वराज और वरिष्ठ नेता राजीव बब्बर भी शामिल हुए। तिलक विहार के प्रभावित परिवारों के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में सिख महिलाओं ने भी इसमें भाग लिया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 1984 के पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए और आज भी उनके जख्मों पर मरहम लगाने के बजाय राजनीतिक बयानबाजी की जा रही है।
विज्ञापन

कमलजीत सहरावत ने कहा कि 1984 में सिख परिवारों को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया गया। घरों की पहचान कर लोगों को बाहर निकाला गया और उनके साथ अमानवीय अत्याचार किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना में कांग्रेस नेताओं और उनके समर्थित लोगों की भूमिका थी। राहुल गांधी के हालिया राजनीतिक कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी राजनीति से सिख समाज के पुराने जख्म फिर हरे होते हैं।
विज्ञापन

वहीं, बांसुरी स्वराज ने कहा कि 1984 में निर्दोष सिखों को निशाना बनाने का कदम कांग्रेस की सोची-समझी साजिश थी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को 1984 के नरसंहार के लिए देश और सिख समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। स्वराज ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा और नौकरियां देने के साथ दोषियों को सजा दिलाने का काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें