फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ अफ्रीकी नागरिक होने से ड्रग तस्करी की साजिश साबित नहीं होती : कोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नवादा के आठ फ्लैटों से नशीले पदार्थ मिलने के मामले में आरोपी को जमानत, फोन से भी नहीं मिला सिंडिकेट से जुड़ाव का सबूत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। सिर्फ अफ्रीकी नागरिक होने के आधार पर किसी व्यक्ति को ड्रग तस्करी की साजिश में शामिल नहीं माना जा सकता। साकेत कोर्ट ने यह टिप्पणी करते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़े मामले में आरोपी गसामा थॉमस को जमानत दे दी। कोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसी यह साबित नहीं कर पाई कि आरोपी का दूसरे आरोपियों से क्या संबंध था और वह नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल था। विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस) धीरज मोर की अदालत ने यह आदेश दिया। आरोपी को अक्तूबर 2025 में दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नवादा इलाके की एक इमारत से नशीले पदार्थ मिलने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जांच एजेंसी ने इमारत के आठ अलग-अलग फ्लैटों से करीब 20 किलो नशीले पदार्थ बरामद किए थे। अदालत ने कहा कि आरोपी जिस किराए के फ्लैट में तीन अन्य लोगों के साथ रहता था, वहां से 60 ग्राम कोकीन मिली थी। यह उसकी व्यक्तिगत तलाशी में नहीं मिली थी। उसके मोबाइल फोन से भी ऐसी कोई कॉल, चैट या पैसों के लेन-देन का सबूत नहीं मिला, जिससे दूसरे आरोपियों से उसका संबंध साबित हो सके। अदालत ने माना कि उसके खिलाफ साजिश में शामिल होने का शुरुआती सबूत भी नहीं है। थॉमस 23 अक्तूबर 2025 से जेल में है। उसे 25 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया गया। उसे पासपोर्ट जमा करने और अदालत की अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें