फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: डीयू की छात्राओं से बोले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, महिलाएं संसद और देश के आर्थिक विकास की रीढ़

Thu, 02 Nov 2023 03:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संसद में महिलाओं के प्रतिनिधित्व के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही लोकसभा और विधानसभाओं में कम से कम एक-तिहाई सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित की जाएंगी।
विज्ञापन
सभापति जगदीप धनखड़ - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिलाएं संसद और देश के आर्थिक विकास की रीढ़ हैं, विधायिका के अंदर ये नीतियों के निर्माण में मदद करेंगी, जिससे बड़े मुद्दों का समाधान होगा। ये बातें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने छात्रों को संसद के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही देखने के लिए आमंत्रित किया।

विज्ञापन

राज्यसभा के सभापति ने कॉलेज की प्लैटिनम जयंती के अवसर पर भारतीय संसद में महिलाओं की भूमिका विषय पर भाषण दिया। उन्होंने कहा कि संसद में महिलाओं की भूमिका बहुत बड़ी है। जल्द ही लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में कम से कम एक-तिहाई सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित की जाएंगी। उपराष्ट्रपति ने कहा कि 21 सितंबर को इतिहास रचा गया, जब महिला आरक्षण विधेयक कानून बना। इसे नए संसद भवन में पारित किया गया। उन्होंने कहा, यही कदम से भारत को 2047 तक दुनिया के शीर्ष पर ले जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने संसदीय प्रक्रिया पर आयोजित 15 दिवसीय पाठ्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मिरांडा हाउस के पांच प्रशिक्षुओं को आमंत्रित किया। राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग में पहला स्थान हासिल करने के लिए मिरांडा हाउस की प्रशंसा की। लगातार सात साल से कॉलेज की रैंकिंग बरकार है। इस कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह और डीन ऑफ कॉलेज बलराम पाणि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें