फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: नहीं कराया है घरेलू सहायकों और किरायेदारों का सत्यापन तो बढ़ सकती है आप की मुसीबत, पुलिस करेगी कार्रवाई

Sat, 29 Mar 2025 05:17 AM IST
विजय पुंडीर राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घरेलू सहायकों और किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया तो मकान मालिकों पर कार्रवाई होगी। हाल के दिनों में हुई कई वारदात में शामिल पाए गए। सभी जिलों के आला अधिकारियों ने बीट अफसरों को गश्त के दौरान जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में हाल के दिनों में हो रहीं आपराधिक वारदात में घरेलू सहायकों, किरायेदारों और कर्मचारियों के शामिल पाए जाने के बाद पुलिस सत्यापन नहीं करवाने वाले मालिकों पर सख्त हो गई है। पुलिस ऐसे मकान मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर रही है।

विज्ञापन


सभी जिलों के आला अधिकारियों ने बीट अफसरों को गश्त के दौरान इसकी जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कोताही बरतने वाले मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। पुलिस ने सत्यापन की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। इस साल के तीन माह में पुलिस ने हजारों लोगों का सत्यापन करने का दावा किया है, लेकिन हाल के दिनों में जो वारदात सामने आई हैं, उसमें शामिल सहायकों और कर्मचारियों का सत्यापन नहीं हुआ था। अशोक विहार में सेवानिवृत प्रोफेसर के घर लूटपाट हो या फिर पीतमपुरा के कोहाट एन्कलेव में दंपती की हत्या, दोनों ही मामलों में वारदात को अंजाम देने वाले केयर टेकर और घरेलू सहायक ही थे।

जांच में पाया गया कि दोनों ने कुछ दिन पहले ही घर में काम करना शुरू किया था। परिवार वालों ने दोनों का सत्यापन नहीं करवाया था जिसका फायदा उठाकर घरेलू सहायक और केयर टेकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पहचान नहीं होने से आरोपी भाग निकलते हैं, जबकि पुलिस का साफ तौर पर निर्देश है कि मालिक कोई भी सहायक या कर्मचारी रखने के बाद उनका सत्यापन अवश्य करवाएं। सत्यापन नहीं होने का फायदा उठाकर आरोपी वारदात करते हैं।
विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा का कहना है कि दिल्ली पुलिस लगातार सत्यापन को लेकर ऐसे मकान मालिकों पर कार्रवाई करती है, जो घर में किरायेदार और सहायक रखने के बाद सत्यापन नहीं करवाते हैं। जिन सहायकों, कर्मचारी और किरायेदारों का सत्यापन होता है उन्हें पकड़े जाने का डर रहता है। वह वारदात करने से पहले सोचते हैं। थाने में मौजूद उनके दस्तावेज के जरिये पुलिस आरोपियों तक जल्द से जल्द पहुंच जाती है।

 घरेलू सहायकों द्वारा किए गए कुछ अपराध
20 मार्च 2025 : अशोक विहार में सात दिन पहले रखी गई घरेलू सहायिका के इशारे पर चार बदमाशों ने सेवानिवृत प्रोफेसर के घर में लूटपाट की। पुलिस ने कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान करने के बाद तीन को गिरफ्तार किया।
19 मार्च 2025 : पीतमपुरा में पुराने केयर टेकर ने तीन दिन पहले नौकरी पर रखे गए नए केयर टेकर के साथ बुजुर्ग दंपती की हत्या कर घर से लाखों के गहने और नकदी चुरा ली। दोनों गिरफ्तार।
15 मार्च 2025 : आदर्श नगर इलाके में एक आढ़ती के घर से सहायक एक करोड़ रुपये के गहने और तीन लाख रुपये लेकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को बिहार के मधुबनी से गिरफ्तार लिया।
15 मार्च 2025 : शाहदरा में घरेलू सहायक ने मालिक के घर से गहने चोरी कर लिए। शिकायतकर्ता ने एजेंसी के जरिये रखे गए सहायक पर आरोप लगाया। पुलिस ने 24 घंटे में उसे साथी के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


किरायेदारों और घरेलू सहायकों का सत्यापन
जिला  किरायेदारों का सत्यापन  घरेलू सहायकों का सत्यापन
बाहरी जिला  6051               417
रोहिणी      5200            3200
उत्तर पश्चिम      10349     460

यह भी पढ़ें: जेब पर भारी स्कूलों की मनमानी: आसमान छू रहे निजी प्रकाशकों की किताबों के दाम, एनसीईआरटी से तीन-चार गुना महंगी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें