फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पैदल और डाक कांवड़ यात्रा से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रेंग-रेंगकर चले वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- हाईवे पर दौड़े राजस्थान, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ के डाक कांवड़िये, यातायात पुलिस भी रही मुस्तैद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सावन माह में पैदल व डाक कांवड़ के चलते सोमवार को दिनभर दिल्ली-जयपुर हाईवे सहित शहर की अन्य सड़कों पर चहल-पहल रही। पैदल कांवड़ियों और डाक कांवड़ यात्रा के कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। इस कारण कई वाहन चालकों को अपने गंतव्य की ओर जाने में परेशानी हुई। हालांकि यातायात पुलिस ने 9 से 11 अगस्त तक भारी वाहनों को अन्य वैकल्पिक रास्तों को प्रयोग करने के निर्देश दिए थे। हालांकि दिनभर एनएच-48 पर भारी वाहनों का दिल्ली से रेवाड़ी-जयपुर की ओर आना-जाना लगा रहा।
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, राजस्थान के पैदल कांवड़ियों के साथ ही डाक कांवड़िये भी अपने-अपने गंतव्यों की ओर जाते रहे। डाक कावंड़ यात्रा में शामिल वाहन दिल्ली-जयपुर हाईवे की मुख्य लेन पर चलते रहे। डाक कांवड़ में शामिल कांवडिये गंगाजल की बोतल लेकर पैदल दौड़ते रहे। उनके अन्य साथी बाइक व अन्य वाहनों से उनके साथ चलते रहे। हाईवे पर डाक कांवड़ यात्रा में शामिल वाहनों की धीमी रफ्तार व रूक-रूककर चलने के कारण अन्य वाहनों को धीमी गति से चलना पड़ा। ऐसे में हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन


कांवड़ियों के लिए जलपान की व्यवस्था
दिल्ली-जयपुर हाईवे की सर्विस लेन पर कांवड़ियों के जलपान की व्यवस्था श्रद्धालुओं की ओर से की गई है। सर्विस लेन के किनारे शिविर लगाने के साथ ही कुछ श्रद्धालुओं ने कांवड़ियाें को पीने के पानी की बोतले, फल व मिठाई वितरित की। इसके लिए हाईवे की लेन के पास भी खाने-पीने का सामान कांवड़ियों को वितरित किया जा रहा था।
विज्ञापन

वर्जन
पैदल कांवड़ियों व डाक कांवड़ यात्रा के चलते हाईवे पर वाहन धीमी रफ्तार में चल रहे हैं। यातायात पुलिसकर्मी कांवड़ियों को रास्ता पार करने के लिए हाईवे के एंट्री व एग्जिट पॉइंट और चौक-चौराहों व अंडरपास के आसपास तैनात किए गए हैं। इससे यातायात व्यवस्था की सुचारू रूप से संचालित कराई जा रही है। - सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें