फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Road Rage: वाहन ने फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों को कुचला, एक की मौत; दूसरे हादसे में गई एक और जान

Fri, 25 Jul 2025 07:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

शादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास जेसीबी की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस दोनों ही मामलों में चालक की तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन
Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में रफ्तार ने दो लोगों की जान ले ली। सिविल लाइंस के मोनेस्ट्री कैंप इलाके में एक अज्ञात वाहन ने फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों को कुचल दिया। घटना में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया। वहीं शादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास जेसीबी की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने जेसीबी को जब्त कर लिया है। पुलिस दोनों ही मामलों में चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने 45 साल के शख्स को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल विजय सिंह का इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि मरने वाला व्यक्ति भीख मांगकर और कूडा बीनकर गुजर बसर करता था। वहीं दूसरी घटना में मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया कि मंगलवार सुबह 5.58 बजे पुलिस को सूचना मिली कि शादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास एक बाइक सवार को जेसीबी ने टक्कर मार दी है। उसे अस्पताल ले जाया गया है। जहां इंद्रपुरी निवासी घायल बॉबी (22) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें