फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टमाटर का रंग लाल, सब्जियों का राजा भी दिखा रहा भाव

Tue, 02 Sep 2014 05:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में मौसम की मार ने टमाटर के साथ ही आलू के भाव भी बढ़ा दिए। सब्जियों के राजा का भाव बढ़ने से गरीबों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं, तो वहीं मध्यम वर्गीय परिवारों की सब्जियों का स्वाद बिना आलू, टमाटर के फीका होने लगा है। हालांकि प्याज के दाम ने लोगों को थोड़ी राहत दी है।
विज्ञापन


मोदी सरकार के अच्छे दिनों की बात सब्जियों के रेट में नहीं दिखाई देती। मौसम बदलने के साथ ही बढ़ते सब्जियों के दाम लोगों की पहुंच से दूरी बढ़ाते जा रहे हैं। पहले जहां लोग कुछ नहीं मिलने पर आलू की सब्जी से गुजारा करते थे उनके लिए इस बार मौसम ने वह भी दूर कर दिया।

आमतौर पर 10-15 रुपये किलो मिलने वाला आलू बाजार में 40 से 45 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। वहीं टमाटर के भाव तीन महीने में मात्र 10 रुपये किलो कम हुए हैं। इस समय टमाटर 60 से 65 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। नासिक के प्याज की कीमत होल सेल में 25 रुपये किलो है। सीकर का प्याज 10 से 15 रुपये प्रति किलो मिल जाएगा।
विज्ञापन


डबुआ सब्जीमंडी के आढ़ती हेमंत कुमार ने बताया कि हर वर्ष ही इस मौसम में सब्जियों के दाम बढ़ते हैं मगर इस बार इनका प्रतिशत कुछ ज्यादा है। जबकि प्याज हर वर्ष की अपेक्षा इस बार सस्ता बिक रहा है। दूसरी ओर भिंडी और घीया जैसी सब्जियां 10-15 रुपये किलो बिक रही हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें