फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसुंधरा एन्क्लेव हत्याकांडः चार साल से लिवइन में थी समरिता

Tue, 10 Mar 2020 06:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
समरिता... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस न्यू अशोक नगर के वसुंधरा एन्क्लेव में हाईप्रोफाइल हत्याकांड की वजह तलाशने में जुटी है। अगर समरिता के लिवइन पार्टनर विनय उर्फ विक्रांत और उसके दोस्त का वारदात में हाथ है तो उसका कारण क्या है। विनय दिल्ली की अमर कालोनी के गढ़ी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जांच में पुलिस को पता चला कि एक कॉमन फ्रेंड के जरिये करीब 4 साल पहले समरिता की दोस्ती विनय से हुई। लिवइन में दोनों ने वसुंधरा एन्क्लेव के फ्लैट में मां सुमिता के साथ रहना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समरिता व उनका परिवार विनय की आर्थिक मदद भी करता था, लेकिन कुछ दिनों से समरिता व विनय के बीच अनबन थी। 

परिवार के एक करीबी ने बताया कि सुमिता ने काफी साल पहले दिल्ली के विकासपुरी निवासी एक व्यक्ति से प्रेम विवाह किया था। उनकी मौत के बाद मां-बेटी ने अकेले ही वसुंधरा एन्क्लेव के फ्लैट में रहना शुरू कर दिया। नोएडा से स्कूली शिक्षा के बाद समरिता ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की। 
विज्ञापन


वह करीब ढाई माह से दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में ट्रेनिंग कर रही थी। एक टीवी सीरियल में काम कर चुके विनय से समरिता की मुलाकात हुई तो वह उससे काफी प्रभावित हुई। दोनों साथ घूमने लगे। इस बीच विनय ने अपना घर छोड़कर समरिता के साथ ही रहना शुरू कर दिया।

कुछ जानकारों ने बताया कि पिछले कुछ माह से दोनों के संबंधों में खटास थी। उनके बीच अक्सर झगड़ा हो जाता था। रविवार रात को विनय अपने दोस्त के साथ समरिता के घर पहुंचा था। इस बीच, देर रात 2:51 बजे उसे मेन गेट को कार से टक्कर मारकर भागते हुए देखा गया। विनय समरिता की ही कार लेकर फरार हुआ है। पुलिस मान रही है कि विनय ने ही वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें