फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दीपों की रोशनी में नहाया यमुना नदी स्थित वसुदेव घाट, ड्रोन और लेजर शो का भी आयोजन; देखें वीडियो

Wed, 13 Nov 2024 10:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शाम को जलाए गए दीयों की शृंखला से यमुना का घाट जगमगा उठा, जो एक अद्भुत दृश्य पेश कर रहा था। साथ ही ड्रोन और लेजर शो का भी आयोजन किया गया, जिसने दीपोत्सव को और भी आकर्षक बना दिया।
विज्ञापन
वसुदेव घाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देव दीपावली, गुरु पर्व और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को दीपों की रोशनी में यमुना नदी स्थित वसुदेव घाट नहा गया। इस दौरान उपराज्यपाल वीके सक्सेना की पहल पर करीब तीन लाख दीये जलाकर घाट को रोशन किया गया। यह अपने आप में अनूठा आयोजन था। राजधानी दिल्ली में पहली बार इस प्रकार का एक भव्य दीपोत्सव देखा गया।

विज्ञापन




शाम को जलाए गए दीयों की शृंखला से यमुना का घाट जगमगा उठा, जो एक अद्भुत दृश्य पेश कर रहा था। साथ ही ड्रोन और लेजर शो का भी आयोजन किया गया, जिसने दीपोत्सव को और भी आकर्षक बना दिया। ड्रोन शो के माध्यम से रंगीन प्रकाश और आकृतियों के जरिए आकाश में मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किए गए, जिसमें दर्शकों ने भारतीय संस्कृति की झलक को महसूस किया। ड्रोन के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा, गुरु नानक देव और भगवान राम के प्रतीकों का चित्रण किया गया, जिसने श्रद्धालुओं के हृदय को छू लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपोत्सव का मुख्य आकर्षण यमुना आरती भी रही, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पंडितों ने यमुना आरती के मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच घाट पर उपस्थित श्रद्धालु ध्यानमग्न होकर इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बने। इसमें एक और खास आकर्षण के रूप में बारादरी में एक भव्य राम दरबार स्थापित किया गया था। उसमें भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की मूर्तियां सजाई गई, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें