भाजपा सांसद वरुण गांधी बृहस्पतिवार को एक निजी कार्यक्रम में भंगेल पहुंचे। भाजपा के मीडिया प्रभारी (पश्चिमी यूपी) अमित त्यागी के यहां उनका स्वागत किया गया।
इस दौरान उन्होंने कोई वक्तव्य नहीं दिया। सांसद दोपहर करीब 1:15 बजे आए और 1:35 बजे रवाना हो गए। गौरतलब है कि पिछले दिनों वरुण गांधी के समर्थकों ने उन्हें यूपी का चेहरा बनाने की कोशिश की थी।
इसको लेकर पार्टी नाराज हो गई थी। इसके बाद वह सार्वजनिक स्थानों पर बोलने से परहेज कर रहे हैं।