नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने वंदे भारत त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये विशेष ट्रेनें 11 अक्तूबर से 16 नवंबर 2025 तक नई दिल्ली से पटना और पटना से नई दिल्ली के बीच संचालित होंगी।
रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेंगी। नई दिल्ली से पटना के लिए ट्रेन संख्या 02252 वंदे भारत त्योहार स्पेशल एक्सप्रेस सुबह 10:21 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों जैसे अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज और बक्सर होते हुए रात 9:30 बजे पटना पहुंचेगी।
इसी तरह, पटना से नई दिल्ली के लिए ट्रेन संख्या 02251 रात 11:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। ब्यूरो