फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि समाज ने फूंका सलमान खान व शिल्पा शेट्टी का पुतला

Sun, 24 Dec 2017 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
सलमान और श‌िल्पा शेट्टी का जलाय पुतला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाल्मीकि समाज के खिलाफ जातिसूचक और अपशब्द कहने से नाराज वाल्मीकि समाज ने रविवार को बीके चौक पर अभिनेता सलमान खान व अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का पुतला फूंका।
विज्ञापन


पुतला फूंकने से पूर्व वाल्मीकि समाज के लोगों ने एक रोष मार्च भी निकाला और एसीपी एनआईटी को ज्ञापन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। दलित समाज के लोगों का कहना है कि दोनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे और फरीदाबाद के किसी सिनेमा हॉल में उनकी फिल्म नहीं चलने दी जाएगी। इसको देखते हुए पुलिस ने शहर में जिन सिनेमा घरों में सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है की स्क्रीनिंग हो रही है, वहां पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं।

वाल्मीकि समाज के लोग रविवार सुबह भगवान वाल्मीकि मंदिर एनआईटी-1ए पर एकत्रित हुए और वहां से जलूस की शक्ल में सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नीलम-बाटा रोड, नीलम चौक होते हुए बीके चौक पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान रोष मार्च की अध्यक्षता कर रहे अरविंद पारछा ने कहा कि सलमान खान और शिल्पा शेट्टी को अपने ब्यान के लिए तुरंत माफी मांगे। दलित समाज के लोगों ने इस दौरान एसीपी एनआईटी शाकिर हुसैन को ज्ञापन देकर सलमान खान व शिल्पा शेट्टी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।

पारछा ने कहा कि सलमान खान और शिल्पा शेट्टी ने समाज की भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने कहा कि यदि सलमान खान और शिल्पा शेट्टी जल्द ही माफी नहीं मांगते तो उनके खिलाफ और उग्र आंदोलन किया जाएगा तथा सलमान खान की फिल्मों का बहिष्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें