फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन जोड़ियों की प्रेमकहानी को वेलेंटाइन डे ने बनाया बेहद खास

विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार करने वालों के लिए यूं तो हर दिन खास होता है। लेकिन कुछ यादे लोगों के रिश्तों को मजबूत बनाने में बेहद मददगार साबित होती हैं। हमने कुछ ऐसी ही जोड़ियों से बात कि जिनके रिश्तों को मजबूती देने में वैलेंटाइन डे का खास योगदान रहा।
विज्ञापन


ऐसी एक प्रेमकहानी है नीतू और रितेन की। नीतू ने बताया कि इनकी शादी 14 फरवरी के दिन ही हुई थी। इनकी शादी अरैंज मैरिज थी। लेकिन वैलेंटाइन डे के दिन शादी का मुर्हत निकलने से इन्हें इस दिन प्यार का तौहफा मिला।

इस साल वैलेंटाइन डे पर जहां एक ओर शादी के बाद ये उनका पहला वैलेंटाइन होगा, वहीं साथ ही उनकी पहली मैरिज एनिवर्सरी भी होगी। इस दिन को यादगार बनाने के लिए इन्होंने कई तरह के प्लान किए हैं।
विज्ञापन

मैं 13 फरवरी से ही इस दिन की तैयारी में लग गई

प्रियंका श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी शादी 27 जनवरी को हुई थी। मैं 13 फरवरी से ही इस दिन की तैयारी में लग गई। इसके लिए मैने पूरे घर को सजाया और इस पल को खास बनाने के लिए खूब सारी तैयारीयां की।

मैने सोचा कि शाम को मेरे पति जब घर आएगे तो ये देखकर बेहद खुश होगे और शादी के कुछ दिन बाद ही वैलेंटाइन डे आया है तो अपनी तरफ से भी उन्होंने कुछ प्लान तो जरूर बनाया होगा।

लेकिन मेरे पति आयुष जब घर पंहुचे तो उन्होंने इन तैयारियों पर कोई ध्यान नहीं दिया और सो गए।
विज्ञापन

उन्होंने अपने हाथों से घर को सजाया ढेर सारे गिफ्ट्स मगाए

जब 12 बजे उन्हें जगाया तो उनका जवाब था कि मैं बेहद थका हुआ हूं क्या हम फिर कभी सेलिब्रेट करें,जिस पर मुझे बहुत गुस्सा आया और मैं नराज हो गई।

मेरे पति को एहसास हुआ कि उनकी बातों से मैं बेहद हर्ट हुई हूं तो वह सारा दिन मुझे मनाने के तरह-तरह की कोशिशे करते रहे। उन्होंने अपने हाथों से घर को सजाया ढेर सारे गिफ्ट्स मगाए और कई बार मुझसे माफी मांगी।

उन्होने वादा किया कि वैलेटाइन डे ही नहीं वो मेरी जिंदगी के हर पल में मेरे साथ है और मेरी खुशियों के लिए वह कुछ भी कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें