फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा अखिलेश का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2016-2017 के वित्तीय बजट से उद्यमी कई उम्मीदे लगाए बैठे थे। लेकिन बजट उद्यमियों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया है। उद्योगपतियों का कहना है उद्योगों के विकास के बारे में तो बजट में जिक्र तक नहीं किया गया है।
विज्ञापन


वहीं लोगों का कहना है कि पश्चिमी यूपी के विकास को लेकर कुछ नया नहीं हैं। हालांकि एजुकेशन क्षेत्र से जुड़े लोग इसे बेहतर बजट मान रहे हैं।

स्थानीय विधायक विमला बाथम के मुताबिक इस बजट में पश्चिमी यूपी के लिए कुछ भी नया नहीं है। लगा था कि महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए ये बजट कुछ नया लेकर आएगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। नोएडा वासियों के लिए ये बजट निराश रहा है।

बजट में उद्योगपतियों का जिक्र तक नहीं

आम लोगों के लिए बजट अच्छा रहा है। बुंदेलखंड पर विशेष ध्यान दिया गया है। सड़क के रख - रखाव पर करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। लेकिन उद्योगपतियों का जिक्र तक नहीं किया गया है। इससे हम लोगों को निराशा हुई हैं।
विपिन मल्हन, नोएडा एंट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष

लग रहा था कि चुनानी सीजन होने की वजह से व्यापारियों के लिए बजट अच्छा रहेगा। लेकिन बजट पढ़ने के बाद ऐसा कुछ भी लगा। उद्योगपतियों के लिए ये बजट निराशा भरा रहा है। अब देखते हैं सेंट्रल गवर्नमेंट कैसा बजट पेश करेगा।
नरेश कुछल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष

नोएडा को इनोवेशन सेंटर और डिजाइनिंग इंस्टिट्यूट का तोहफा मिल रहा है। जो यहां के छात्रों के बेहद लाभकारी होगा। छात्रों को नई तकनीक और प्रोफेशनल स्किल्स की जानकारी के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म बनेगा।
सचिन जामले , प्रोफेसर एमजीएम कॉलेज

नोएडा को ये मिला बजट से

गौतमबुद्ध नगर में एआरटीओ के स्मार्ट ऑफिस बनने का सपना साकार होगा। उत्तर प्रदेश सरकार के बजट में गौतमबुद्ध नगर में एआरटीओ कार्यालय बनाने के लिए 15 करोड़ का बजट दिया गया है।

इस बाबत काफी पहले से परिवहन विभाग कवायद कर रहा है। एआरटीओ रचना यदुवंशी ने बताया कि नए कार्यालय के लिए ग्रेटर नोएडा में छह एकड़ भूमि मांगी गई थी। फिलहाल 2.75 एकड़ भूमि उन्हें मिल गई है।

बजट में फंड मिलने के बाद अब कार्यालय बनवाने की कवायद होगी। इसके लिए स्थानीय तौर पर कार्यवाही पूरी करनी होगी। स्मार्ट ऑफिस बनने के बाद भी नोएडा में एक कार्यालय होगा ताकि यहां के लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो।

नए बनने वाले स्मार्ट ऑफिस में कई तरह की सुविधा होगी, जो कि पहले से गौतमबुद्ध नगर के निवासियों को नहीं मिली है। यह ऑफिस तकनीकी रुप से काफी बेहतर होगी।

यूपी रोडवेज: मुख्यालय स्तर पर तय होगा कितना मिलेगा पैसा

उत्तर प्रदेश सरकार के बजट में यूपी रोडवेज के बस टर्मिनल को चमकाने के लिए 50 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। इस पैसे को यूपी में कहां खर्च करना है यह मुख्यालय स्तर पर तय होगा।

इस बाबत एआरआम सत्येंद्र वर्मा का कहना है कि यूपी रोडवेज के नोएडा डिपो को स्मार्ट बस टर्मिनल बनाने के लिए नोएडा विकास प्राधिकरण से कई वर्षों से बातचीत चल रही है।

बातचीत के आधार पर दोनों विभागों के बीच एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर होना है। इसके बाद यहां एक स्मार्ट बस टर्मिनल मिल पाएगा।
विज्ञापन

इनके मुताबिक बेहतर है अखिलेश का बजट

यूपी के बजट को उद्यमियों ने बेहतर बताया है। उद्यमियों व व्यापारियों का कहना है कि उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में चल रही मंदी के लिए सरकार ने सीधे कुछ नहीं किया, लेकिन प्रशिक्षण कामगारों को देने के लिए कौशल केंद्र बनाने, सड़क और एक्सप्रेसवे को प्रमुखता देने के लिए यह बजट बेहतर है।

पिछले काफी समय से उद्योग मंदी के दौर से गुजर रहा था। उत्तर प्रदेश के बजट से कारोबार में उछाल आएगा। जो वायदे किए हैं, अगर वे पूरे होते हैं तो कारखानों के लिए हितकारी होगा। कारोबार बढ़ेगा।
- बीआर भाटी, अध्यक्ष आईआईए ग्रेटर नोएडा

नए बजट से यूपी में निवेश के अवसर बढेंगे। किसानों, छात्रों और आम आदमी बीमा योजना जैसे आकर्षक योजनाएं शामिल हैं। संपर्क मार्गों को प्रमुखता देने, ग्रामीण विकास, बिजली व्यवस्था समेत अहम जरूरतों का ध्यान रखा गया है। जो प्रदेश के लिए हितकारी है।
- विशारद गौतम, महासचिव आईआईए

प्रदेश के बजट में कई बड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है। इससे प्रदेश का हर हिस्सा लाभान्वित होगा जिसका लाभ सीधे व्यवसाय हो होगा। अगर घोषणाएं पूरी होंगी तो काफी अच्छा बजट है।
- एसपी सिंह, उद्यमी

बजट में प्रदेश सरकार ने कौशल दक्षता के लिए प्रशिक्षण केंद्रों बनाने की व्यवस्था की है जिससे बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। वहीं, कारखानों में काम करने वाले कामगारों में प्रशिक्षित होने पर उत्पादन बढे़गा जिसका लाभ सीधे उद्योगों को होगा।
- आलोक सिंह, उद्यम

बजट में गन्ना किसानों का बकाया भुगतान कराने के लिए बजट रखना काफी सराहनीय है। बिजली और सुरक्षा को प्राथमिकता देने से व्यापारी लाभान्वित होंगे।
- मनोज गोयल, व्यापारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें