वेलेंटाइन वीक का पांचवा दिन प्रेमी युगलों ने प्रॉमिस डे के रूप में मनाया। प्रेमिकाओं ने प्रेमियों से नशा और गलत आदतें छोड़ने का प्रॉमिस लिया।
वेलेटाइन वीक का हर दिन विशेष होता है। इन दिनों के आधार पर बाजार भी प्रेमी युगल के लिए खास तोहफे चाहे वह चॉकलेट हो, रंग- बिरंगे फूल या गिफ्ट आयटम से सजे रहते हैं।
वेलेंटाइन वीके के पांचवें दिन प्रॉमिस डे पर बड़खल झील, रोज गार्डन, टाउन पार्क आदि जगहों पर भीड़ रही। यहां कोई प्रेमिका अपने प्रेमी से नशा छोड़ने का वचन लेती नजर आई तो कहीं प्रेमी-प्रेमिका ने एक-दूसरे से हर हाल में शादी करने का वादा किया।
डे को यादगार बनाने के लिए प्रेमी-प्रेमिका ने एक-दूसरे को गिफ्ट दिए। सूरजकुंड मेला भी वेलेंटाइन वीक मनाने वालों को खासा भा रहा है।