फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैशाली में 10वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत

Wed, 01 Jul 2015 12:29 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-4 स्थित सेंट्रल एक्साइज विभाग के कर्मचारियों के लिए बने शिप्रा टावर की 10वीं मंजिल से गिरकर करीब 45 वर्षीय मंजिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम महिला को गिरा देख सोसायटी में हड़कंप मच गया। महिला टावर की रेजिडेंट नहीं है और उसके बारे में किसी को जानकारी भी नहीं है।

घटना शाम करीब पौने 8 बजे की बताई जा रही है। सोसायटी के बाहर की सड़क से गुजर रहे कुछ लोगों ने महिला को अपार्टमेंट की छत से गिरते देखा और शोर मचाया।

जब तक सोसायटी के अंदर पहुंचे तो महिला की मौत हो चुकी थी। वैशाली चौकी इंचार्ज कमलेश ने  बताया महिला के दोनों हाथ और पैरों में मल्टीपल फ्रैक्चर था। उसके सिर और नाक से खून निकल रहा था।

हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी पुलिस  
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि एक युवक को भाभी-भाभी चिल्लाते हुए भागते देखा गया था। इसके बाद से युवक का भी पता नहीं है।

हो सकता है युवक ने ही महिला की हत्या की हो या गलती से उससे धक्का लगा हो। या फिर महिला ने कूदकर आत्महत्या की हो। पुलिस ने बताया कि महिला के दोनों हाथों में अंगूठियां मिली हैं। हरे और सफेद रंग का प्रिंटेड सलवार-सूट पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसायटी की बाहरी सीढ़ियों से 10वीं मंजिल पर पहुंची होगी महिला  
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि महिला सोसायटी के गेट से अंदर नहीं आई थी। गेट पर तैनात गार्ड को भी उसके आने का पता नहीं है।

महिला के गिरने की जगह के पास सोसायटी को जाने वाली बाहरी सीढ़ियां हैं। जहां कोई गार्ड तैनात नहीं रहता है। लिफ्ट करीब एक महीने से खराब पड़ी है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि महिला इन्हीं सीढ़ियों से ऊपर गई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें