फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन सरकार को भेजेगा वाड्रा लैंड की रिपोर्ट

Wed, 26 Nov 2014 08:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में नई सरकार आने के बाद से राबर्ट वाड्रा लैंड डील का मामला फिर से सुर्खियाें में है। प्रदेश सरकार ने गुड़गांव जिला प्रशासन से वाड्रा लैंड मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी है। गुड़गांव के नए जिला उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश ने कहा कि जिला प्रशासन ने वाड्रा लैंड डील मामले की जानकारी एकत्र कर ली है। जल्द ही इसके आधार पर रिपोर्ट बनाकर हरियाणा सरकार को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन


गुड़गांव में राबर्ट वाड्रा लैंड डील का मामला पिछले कई महीनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रदेश सरकार ने इस बारे में जब से प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है यह सभी के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है। गुड़गांव के उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश ने बताया उन्होंने यह पद फिलहाल संभाला ही है।

क्या-क्या जानकारी इसके बारे में प्रशासन के पास है इसका अध्ययन नहीं किया है। इस कारण वह बताने की स्थिति में नहीं है कि यह इसमें क्या है। उन्होंने कहा कि जो भी जानकारी है उसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जानकारी के मुताबिक गुड़गांव में राबर्ट वाड्रा की कुल पांच संपत्तियों का पता चला है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि प्रशासन की ओर से जो भी रिपोर्ट तैयार की जाएगी इसमें इन सभी की विस्तार से जानकारी होगी। जिसे कुछ ही दिनों के भीतर हरियाणा सरकार को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें