फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की धारावी न बन जाए 12 लाख लोगों की खोड़ा कालोनी, योगी सरकार की कड़ी नजर

Wed, 13 May 2020 08:35 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • दस वर्ग किलोमीटर की एरिया में रहने वाले 12 लाख लोगों की कालोनी पर गहराया कोरोना संक्रमण का खतरा
  • अंदर के एरिया में रहने वाले लोगों ने अपनी गलियों को बांस के डंडों से बांधकर सील किया
विज्ञापन
खोड़ा कॉलोनी में बाड़ लगाकर गलियों को रोका गया। - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद की खोड़ा कालोनी (Khora Colony) कोरोना का नया हॉटस्पॉट बन गई है। सोमवार तक यहां कोरोना के 14 मामले सामने आ चुके हैं। खोड़ा गांव में कोरोना के कारण एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन


हजारों झुग्गियों में लाखों गरीबों की शरणस्थली खोड़ा मुंबई की धारावी न बन जाए, इसके लिए प्रशासन सतर्क हो गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार के सख्त निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पूरी खोड़ा कालोनी को पुलिस प्रशासन ने चारों तरफ से सील कर दिया है। वहीं, गलियों में भी लोग बाड़ लगाकर किसी बाहरी को आने-जाने से रोक रहे हैं।

कैसे शुरू हुआ कोरोना का कहर

खोड़ा कॉलोनी में एक जिम संचालक अशोक यादव ने बताया कि चार पुलिस चौकी वाले इस एरिया को पूरी तरह सील कर दिया गया है। दूध-सब्जी को छोड़कर किसी भी अन्य वाहन को आने-जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। दिल्ली और नोएडा की तरफ निकलने वाली सभी सड़कों पर पुलिस प्रशासन ने कड़ा पहरा लगा दिया है।

खोड़ा गांव के एक वकील के यहां सबसे पहले कोरोना का मामला सामने आया था। वकील के यहां किराए पर रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति को सांसों की बीमारी थी। चेक करने के बाद वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिनकी बाद में मौत हो गई।

विज्ञापन


इसी समय इमारत के सभी लोगों का टेस्ट लिया गया था। वकील के परिवार के लोगों का टेस्ट निगेटिव आया, जबकि किराए पर रहने वाले छह लोगों का टेस्ट पॉजिटिव आया। इसके बाद पूरी गली को सील कर दिया गया।

जमातियों के वर्ग से भी एक व्यक्ति यहां पर आया था। प्रशासन अभी इस बात की चेकिंग कर रहा है कि वह यहां पर किन-किन लोगों के संपर्क में आया था। उसके संपर्क के सभी लोगों का पता कर उनका टेस्ट कराए जाने की तैयारी की जा रही है।

हरियाणा की तरह यहां भी ज्यादा लोगों का मानना है कि खोड़ा कालोनी में दिल्ली के संपर्कों की वजह से कोरोना आया। सबसे पहले जिस व्यक्ति में कोरोना के लक्षण सामने आए थे, वह भी पूर्वी दिल्ली के एक अस्पताल से जुड़ा हुआ कर्मचारी बताया गया है।

गलियों में लगा दी बाड़

एक स्थानीय ब्रजेश शर्मा ने बताया कि कोरोना का मामला सामने आने के बाद यहां लोग काफी सतर्क हो गए हैं। पुलिस ने बाहर से पाबंदी लगाई है, लेकिन अंदर के एरिया में रहने वाले लोगों ने अपनी-अपनी गलियों को बांस के डंडों से बांधकर सील कर दिया है। किसी भी बाहरी को आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। अंदर की कई गलियों में दूध के अलावा किसी दूसरी चीज की सप्लाई नहीं हो रही है।

सेवा में जुटे लोग

कोरोना के कारण हुई कामबंदी के बाद यहां के गरीब श्रमिक वर्ग के लोगों पर भुखमरी जैसी स्थिति आ गई थी। इसी बीच समाज के कई वर्ग के लोग सामने आए और लोगों में भोजन और सूखा राशन वितरित करना शुरू कर दिया था।

पुलिस प्रशासन की तरफ से भी इसमें काफी सहयोग मिल रहा है। जयगुरुदेव संस्था के लोगों ने यहां पर भारी संख्या में लोगों को तैयार भोजन करवाया। हालांकि कोरोना का मामला सामने आने के बाद तैयार भोजन दिए जाने पर रोक लगा दी गई है। अब यहां केवल सूखा राशन गरीबों को दिया जा रहा है।

खोड़ा कालोनी (Khora Colony)

गाजियाबाद जिले में आने वाले खोड़ा की अनुमानित जनसंख्या लगभग 12 लाख है जो इसके 10 वर्ग किलोमीटर की एरिया में रहती है। यहां ज्यादातर उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से आए मजदूर वर्ग के लोग रहते हैं।

यहां आबादी का घनत्व बहुत ज्यादा है। छोटे-छोटे कमरों में पांच से छह लोग रहते हैं। यहां रहने वाले ज्यादातर लोग दिल्ली के विभिन्न इलाकों में निर्माण श्रमिक, बिजली मैकेनिक, प्लंबर, रसोई गैस पहुंचाने और लोगों के घरों में घरेलू नौकर के रुप में काम करने वाले लोग रहते हैं।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें