उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। नोएड में पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ उसके घर में घुसकर पड़ोसी नाबालिग ने दुष्कर्म कर दिया। यह घटना कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नेपाली मूल की रहने वाली एक महिला कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र के एक गांव में रहती है।
आरोप है कि 12 जनवरी को महिला अपनी बड़ी बेटी के साथ घर में थी। उसकी छोटी बेटी ट्यूशन पढ़ने गई थी। शाम के वक्त महिला अपनी छोटी बेटी को ट्यूशन से लाने के लिए गई थी।
घर में 15 वर्षीया बड़ी बेटी अकेली थी। तभी पड़ोस में रहने वाला 17 वर्षीय किशोर उनके घर में आ गया और बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया। तभी उसकी मां आ गई और पुलिस को सूचना दे दी।