फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तम नगर हत्याकांड : एमसीडी ने आरोपी के घर का अवैध हिस्सा गिराया, छावनी में तब्दील रहा इलाका

विज्ञापन
विज्ञापन
-रविवार को एमसीडी और प्रशासन की टीम ने मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल उमरदीन के घर के अवैध हिस्से को गिरा दिया
विज्ञापन


-घटना की जगह के अलावा आगे कई गली में बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस बिना पूछे किसी को भी आने नहीं दिया जा रहा
-सोशल मीडिया पर जस्टिस फॉर तरुण हुआ ट्रेंड, सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने हादसे पर जताया दुख


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन युवक तरुण की हत्या के बाद सरकार और प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। रविवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और प्रशासन की टीम ने मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल उमरदीन के घर के अवैध हिस्से को गिरा दिया। यह कार्रवाई भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। इस दौरान पूरा इलाका छावनी में तब्दील रहा। घटना की जगह के अलावा आगे कई गली में बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस बिना पूछे किसी को भी आने नहीं दे रही है। सुबह के समय एमसीडी की टीम बुलडोजर और अन्य मशीनों के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद अवैध निर्माण को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई।
मकान के अवैध हिस्से को गिराया

बुलडोजर और हथौड़ों की मदद से घर के उस हिस्से को गिराया गया, जिसे प्रशासन ने अवैध बताया। कार्रवाई के दौरान इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पूरे समय मौके पर मौजूद रहे। आसपास के लोगों की भीड़ जरूर लगी रही, लेकिन कहीं से कोई बड़ा विरोध या हंगामा सामने नहीं आया। प्रशासन का कहना है कि अवैध निर्माण के खिलाफ यह कार्रवाई नियमों के तहत की गई है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

जस्टिस फॉर तरुण हैशटैग हुआ ट्रेंड
सोशल मीडिया और आम चर्चा में भी इस कार्रवाई को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। इस दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर #जस्टिस फॉर तरुण हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। कुछ लोगों ने कहा कि हत्या जैसे गंभीर अपराध करने वालों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि अपराधियों में कानून का डर बना रहे। वहीं, कुछ लोगों ने कानून की निष्पक्षता को लेकर सवाल भी उठाए हैं। उनका कहना है कि ऐसी कार्रवाई हर मामले में समान रूप से होनी चाहिए, ताकि कानून सबके लिए बराबर दिखाई दे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

रविवार को भी दिखा तनावपूर्ण माहौल
पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन 26 वर्षीय युवक तरुण की हत्या में घटना की नई जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना होली के गुब्बारे से शुरू हुए विवाद के बाद हुई, लेकिन इसके पीछे पुरानी रंजिश भी । लोगों ने बताया कि होली के दिन एक छोटी बच्ची ने छत से रंग भरा गुब्बारा फेंका था, जो फटकर एक महिला पर रंग पड़ गया। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हुई। पड़ोसियों का कहना है कि परिवार की ओर से तुरंत माफी भी मांग ली गई थी। रविवार को भी घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल दिखा। हालांकि, पुलिस की मौजूदगी के कारण स्थिति नियंत्रण में दिखी। आसपास के लोग सतर्क हैं और पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। कई जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है। डर के माहौल के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं और बाजार भी ज्यादातर बंद हैं। इसके अलावा, रेहड़ी-पटरी भी नहीं दिखी।
लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों के अनुसार, तरुण निर्दोष था और उसे छोटी सी बात पर मार दिया गया। कई लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कुछ लोगों का कहना है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की घटना करने की हिम्मत न करे। वहीं, नगर निगम की तरफ से आरोपी के घर पर की गई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी लोगों की अलग-अलग राय सामने आई है। कुछ लोगों ने इस कार्रवाई का समर्थन किया, जबकि कुछ ने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने दिए थे दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार देर रात को उत्तम नगर में होली के दिन युवक तरुण की हत्या के मामले पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को बेहद दर्दनाक और निंदनीय बताते हुए कहा कि इस तरह की हिंसक घटनाओं के लिए दिल्ली में बिल्कुल भी सहनशीलता नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही, उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कार्रवाई का किया स्वागत

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उत्तम नगर में होली के दिन हुई हिंसा और हत्या की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने दिल्ली पुलिस और नगर निगम की तरफ से आरोपियों के अवैध रूप से बने मकान को तोड़े जाने का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें