फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी विदेश मंत्री की सुरक्षा में सेंध, ब्लेड लेकर होटल में घुस रहा था कश्मीरी

Thu, 01 Sep 2016 05:43 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जॉन कैरी
विज्ञापन
अमेरिकी विदेशी मंत्री जॉन कैरी की सुरक्षा में सेंध लगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ब्लेड लेकर लीला होटल में घुस रहे कश्मीरी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


यह होटल के मेन गेट तक पहुंच गया था। होटल में घुसते समय सिपाही ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने सिपाही की हाथापाई कर उसकी वर्दी फाड़ दी। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है वह जॉन कैरी के कमरे में जा रहा था। 

देश की खुफिया एजेंसियां, स्पेशल सेल व सरोजनी नगर थाना पुलिस ने कई घंटे तक संयुक्त रूप से पूछताछ की है। घटना के बाद लीला होटल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन

आरोपी ने सिपाही से की हाथापाई

वाटर लॉ‌ग‌िंग में फंसा जॉन कैरी का काफ‌िला - फोटो : ani
दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी विदेशी मंत्री जॉन कैरी पांच सितारा होटल लीला में ठहरे हुए थे। मंगलवार दोपहर को उनका डेलीगेशन होटल में ही था। 

करीब ढाई बजे एक व्यक्ति ने होटल में घुसने का प्रयास किया। उसे होटल के मेन गेट नंबर एक से पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान अनंतनाग, जम्मू कश्मीर निवासी उदय रात्ररा (53) के रूप में हुई। 

फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाला उदय फिलहाल गुड़गांव में रह रहा था। सरोजनी नगर थाने में तैनात सिपाही करण ने उसे होटल परिसर में पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी और उसकी वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन

उद्देश्य बताने को लेकर पुलिस अधिकारी कर रहे इंकार

आईआईटी द‌िल्ली पहुंचे जॉन कैरी
आरोपी होटल की अंदर जाने की कोशिश करने लगा तो किसी तरह पुलिसकर्मियों ने उसे काबू किया। उसे पकड़कर सरोजनी नगर थाने में लाया गया। उदय रात्ररा के कब्जे से एक धारदार ब्लेड बरामद किया गया है।

उससे खुफिया एजेंसियां, रॉ, स्पेशल सेल व दक्षिण जिला पुलिस ने मंगलवार रात को कई घंटे पूछताछ की। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह जॉन कैरी के पास जा रहा था।

विदेशी मंत्री के पास जाने का उद्देश्य क्या था इस बारे में पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। उसे गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी अमेरिकन एंबेसी के अधिकारियों को धमकी दे चुका है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें