फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मास्क पहने बिना साइकिल चला रही थी विदेशी महिला, रोकने पर पुलिस से ही कर ली बहस

Sun, 12 Apr 2020 12:54 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुलिस से बहस करती महिला - फोटो : ani
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए एक तरफ जहां पुलिस प्रशासन मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है, वहीं दूसरी ओर उनके काम में खलल डालने वालों की भी कमी नहीं है। राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में लॉकडाउन लगा है। 

विज्ञापन


लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। सड़कें सुनसान पड़ी हुई हैं। कई लोगों का रोजगार ठप पड़ गया है। ऐसे में शनिवार को दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक विदेशी महिला बिना किसी सुरक्षा के साइकिल चलाती पकड़ी गई। इतना ही नहीं, मना करने पर वह पुलिस से भी बहस कर बैठी।

वसंत विहार के पश्चिमी मार्ग इलाके में विदेशी महिला को मास्क या दस्ताने पहने बिना साइकिल चलाते देख पुलिस ने रोका। रोके जाने पर वह पुलिसकर्मियों से ही बहस करने लगी। एक अधिकारी ने जब उसे मास्क और दस्ताने पहनने को कहा तो वह उनसे भी बहस करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने तेवर दिखाते हुए उस अधिकारी का नाम नोट किया और चली गई। पुलिस ने बताया कि महिला उरुग्वे की रहने वाली है। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें