फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 हजार रुपये महीने के घर में रहते हैं केजरीवाल!

Sat, 08 Mar 2014 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने दिल्ली सरकार को पत्र लिखकर पूर्व में मुख्यमंत्री के तौर पर अरविंद केजरीवाल को आवंटित फ्लैट को वापस लौटाने को कहा है।
विज्ञापन


दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के बाद दिल्ली सरकार के आग्रह पर अरविंद केजरीवाल को शहरी विकास मंत्रालय ने नई दिल्ली इलाके के तिलक मार्ग में तीन बेडरूम का सी11/23 फ्लैट उपलब्ध कराया था।


पढ़ें: थाने पहुंचे योगेंद्र यादव, कहा छोड़ दो उसे

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भी केजरीवाल ने इसे अब तक खाली नहीं किया है। नियमों के मुताबिक इस्तीफा देने के बाद 15 के अंदर सरकारी मकान वापस लौटाने होते हैं।
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, बाजार रेट के मुताबिक इस फ्लैट का मासिक किराया 50 से 60 हजार बैठता है।

पढ़ें: चुनावों में अन्ना हजारे के भी होंगे उम्मीदवार!

अधिकारी ने बताया कि यह अनिवार्य नहीं है मंत्रालय बाजार रेट से किराया वसूल करे और केजरीवाल इसमें तीन माह तक रह सकते हैं, लेकिन दिल्ली सरकार को इस संबंध में मंत्रालय को सूचना देनी होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें