जींस पहनी लड़कियां
- फोटो : Social Media
गर्मी के मौसम में लोगों को जींस पहनना महंगा पड़ रहा है। जींस के कारण लोग फंगल इंफेक्शन के शिकार हो रहे हैं। जींस का कपड़ा मोटा होने के कारण इसमें हवा पास नहीं हो रही है जिससे पसीने के कारण इंफेक्शन हो रहा है। फंगल इंफेक्शन से पीड़ित करीब 40 मरीज रोजाना सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में पहुंच रहे हैं।