फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत में रखे गए यूपीएससी छात्रों से मिले सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
आरजेडी के सांसद पप्पू यादव ने पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में हिरासत में रखे प्रदर्शनकारियों से मिलने के बाद केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि यदि बुधवार तक छात्रों की मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन उग्र हो जाएगा।
विज्ञापन


यादव के मुताबिक, बृहस्पतिवार से उत्तर प्रदेश और बिहार में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों के साथ वे सड़कों पर उतरते हुए बंद का आह्वान करेंगे।

इसके बाद देशभर में आंदोलन शुरू किया जाएगा। सांसद ने आरोप लगाया बृहस्पतिवार रात रिंग रोड पर आंदोलन के दौरान पुलिस के पुरुष कर्मियों ने छात्राओं से दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘छात्रों के प्रति संवेदनशील हो पुलिस’

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने यूपीएससी छात्रों पर बल प्रयोग करने पर आपत्ति जताई है। पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर उन्होंने कहा कि यूपीएससी या अन्य प्रतियोगिताओं के परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों पर बल प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए।

उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार इन छात्रों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। ऐसे में पुलिस को भी छात्रों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। भविष्य में छात्र आंदोलनों के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों को खुद ध्यान देना चाहिए।

वहीं आंदोलनरत्त छात्रों से उपाध्याय ने अपील की है कि हिंसा करके कानून अपने हाथ में न लें। मामले में प्रदेश महामंत्री महेंद्र गुप्ता ने पुलिस आयुक्त को पत्र भी लिखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें