संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में अंग्रेजी की तुलना में हिन्दी की उपेक्षा किए जाने से जुड़ा मामला अब गृह मंत्री राजनाथ सिंह के घर तक पहुंच गया है।
शनिवार सुबह जब गृह मंत्री अपने आवास से निकल रहे थे तभी यूपीएससी के प्रतियोगियों ने आवास के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने जमकर नारेबाजी भी। छात्र-छात्राओं ने कहा कि यूपीएससी परीक्षा में हिन्दी पट्टी को प्रतियोगियों की अनदेखी की जा रही है, जबकि अंग्रेजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।