फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष का नया फरमान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने शनिवार को विधिवत रूप से अपना पद संभाला लिया। इस मौके पर पार्टी के नेताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालते ही पार्टी के संगठन में भारी फेरबदल का संकेत भी दे दिया है। सतीश ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि शहर में बिना अनुमति कोई भी होर्डिंग-पोस्टर नहीं लगाएगा।

वहीं दूसरी एक दिलचस्प बात देखने को मिली कि सतीश के स्वागत में जो पोस्टर लगाए गए थे उनमें मोदी, अमित शाह, जेटली तो दिखे लेकिन राजनाथ सिंह गायब रहे।

...ताकि जोश के साथ अनुभव जुटे

भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने दिल्ली का नेतृत्व सतीश उपाध्याय को सौंप कर यह साफ संकेत दे दिया है कि आने वाला वक्त युवाओं का ही है। इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश भाजपा ने भी अपने मुख्य एजेंडे में युवाओं को ही फोकस करने की योजना बनाई है।

इस कड़ी में भाजपा मेट्रो माइंड सेट से अवगत होने का रोड मैप तैयार कर रही है, ताकि जोश के साथ अनुभव जुटे और रणनीति का खाका तैयार किया जा सके। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने पदभार संभालने के बाद बातचीत में बताया कि वे जल्द ही दिल्ली स्थित सभी यूनिविर्सिटी के छात्रों से विशेष मुलाकात करेंगे।

उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि मेट्रो के माइंड सेट को जाना जाए। ताकि उनकी सोच के साथ तालमेल बिठाया जा सके। युवाओं को दरकिनार करके अब राजनीति करना बेमानी होगी।
विज्ञापन

युवाओं की मदद से रणनी‌त‌ि तैयार करेगी बीजेपी

सतीश ने युवाओं को फोकस करने की बात कहते हुए कहा ‌क‌ि यूनिवर्सिटी के छात्रो से मिलकर भाजपा यह जानने की कोशिश करेगी कि दिल्ली को किस चीज की जरूरत है। बदली-बदली सी दिखने वाली दिल्ली में क्या-क्या सुधार की जरूरत है।

युवाओं को जानने के लिए सोशल साइट का भी सहारा लिया जाएगा। युवाओं की सोच जानकर एक रोड मैप भाजपा तैयार करेगी और उसी पर प्रदेश भाजपा अपनी आगामी रणनीति तैयार करेगी।

सतीश उपाध्याय ने यह भी संकेत इस बहाने दे दिया कि उनकी टीम में ज्यादातर युवा चेहरे ही दिखाई पड़ेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि टीम का हिस्सा अनुभवी लोग भी होंगे। महिलाओं को भी उचित भागीदारी दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें