फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आप विधायक को हिरासत में लेेने पर सोशल मीडिया पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। कल्याणपुरी में सफाईकर्मी की हत्या के मामले में दो दिनों से प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार को पुलिस हिरासत में लेने के मामले में सोशल मीडिया पर दिनभर हंगामा चलता रहा। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, आतिशी समेत अन्य नेताओं ने इसे सरकार की मनमानी करार दिया।
विधायक को हिरासत में लेने के बाद पुलिस की कार्रवाई के विरोध में आप नेताओं ने थाने के बाहर धरना दिया। बाद में आप नेता संजीव झा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डीसीपी पूर्व कार्यालय पहुंचे और इसकी जानकारी मांगी। आप नेता ने आरोप लगाया कि सादी वर्दी में कई पुलिस वाले उन्हें ले गए और सीसीटीवी तोड़कर अपने साथ डीवीआर ले गए। हालांकि, दोपहर बाद पुलिस ने कुलदीप कुमार को छोड़ दिया।
विज्ञापन


विधायक को घर से उठाना तानाशाही : अरविंद केजरीवाल
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार पर पुलिस ज्यादती के सवाल उठाए। कहा कि चुने हुए विधायक को घर से उठाना तानाशाही है। वहीं पार्टी का आरोप था कि बिना नोटिस और गिरफ्तारी वारंट के यह कार्रवाई की गई।

अपराधियों के बजाए विधायक को क्यों पकड़ रही सरकार : आतिशी
पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर सवाल पूछा कि यदि एलजी के पास दिल्ली पुलिस है तो अपराधियों को पकड़ने की बजाय विपक्ष के विधायकों को क्यों उठाया जा रहा है? वीडियाे में उन्होंने उच्च न्यायालय में बंदी प्रत्यक्षीकरण डालने की भी बात कही थी।
विज्ञापन

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह संविधान का खुला उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के दबाव और जनता के विरोध के बाद सरकार को झुकना पड़ा। वहीं, विधायक कुलदीप कुमार ने रिहा होने के बाद कहा कि सरकार सवाल पूछने पर अपमान और कार्रवाई कर रही है लेकिन वह डरेंगे नहीं और संघर्ष करते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें