फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में हंगामा, भारती के टेबल पर चूड़ियां रखी

Thu, 13 Feb 2014 05:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में गुरुवार से हुए शुरू हुए विधानसभा सत्र के दौरान बीजेपी और कांग्रेस ने सोमनाथ भारती के इस्तीफे की मांग को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन


यह हंगामा इतना तीखा था कि इस दौरान विधानसभा स्पीकर के माइक को भी खींचा गया। बीजेपी और कांग्रेस के सदस्य सदन के वेल में पहुंच गए और सोमनाथ भारती के इस्तीफे की मांग करने लगे।
विज्ञापन


बीजेपी के विधायक आरपी सिंह और सुभाष सचदेवा ने दिल्ली विधानसभा में एजेंडा के पेपर फाड कर सोमनाथ भारती के चेहरे पर फेंक दिया। साथ ही आरपी सिंह ने सोमनाथ भारती के टेबल पर चूड़ियां और लिपस्टिक भी रख दिया।
विज्ञापन


विपक्षी सदस्यों का कहना था कि सोमनाथ भारती के इस्तीफे को लेकर सदन में चर्चा होनी चाहिए।

विपक्षी सदस्यों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के टेबल पर अदरक रख दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें