फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बढ़ेगा दिल्ली मेट्रो का किराया!

विज्ञापन
विज्ञापन
आम उपभोक्ताओं के साथ ही मेट्रो को भी महंगी बिजली का झटका लगा है। अब उसे भी अधिक बिल चुकता करना पड़ेगा। अशोक नगर से आगे बढ़कर सिटी सेंटर तक जाने वाले मेट्रो को संचालित करने के लिए डीएमआरसी को मिलने वाली दरों में परिवर्तन किया जा रहा है।
विज्ञापन


यूपीपीसीएल को भेजे गए प्रस्ताव में न्यूनतम चार्ज के साथ एनर्जी को भी बढ़ाया जा रहा है। भविष्य में इसकी वसूली डीएमआरसी यात्रियों से कर सकती है। प्रदेश में बिजली की लगातार बढ़ती मांग और कम होते राजस्व के अंतर को समाप्त करने की कोशिश हो रही है।

बिना आपूर्ति दिए ऊर्जा निगम बिजली उपभोक्ताओं पर फिर बोझ डालने की तैयारी में है। आम उपभोक्ताओं के बिजली को महंगा करने का प्रस्ताव तो चला ही गया है, अब मेट्रो को दी जाने वाली बिजली दरों को बढ़ाने का प्रस्ताव भी शामिल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो का बढ़ सकता है ‌क‌िराया‌

ब‌िजली के दाम बढ़ने से कई रूपों में उपभोक्ताओं को नुकसान होगा। उनके घर का बजट तो गड़बड़ाएगा ही और मेट्रो का भी सफर महंगा हो जाएगा। निगम के अनुसार अभी मेट्रो को दी जाने वाली बिजली की वसूली पांच रुपये प्रति किलोवाट के हिसाब से होती है। नई दरों में 60 पैसे का इजाफा करते हुए 5.60 रुपये किलोवाट वसूला जाएगा। इसके साथ ही न्यूनतम चार्ज में भी वृद्धि की गई है।

अभी 550 रुपये प्रति किलोवाट/माह के हिसाब से बिल भेजा जाता है, जिसे बढ़ाकर 600 रुपये करने का प्रस्ताव भेजा गया है। डीएमआरसी को महंगी बिजली मिलेगी, जिसका असर आने वाले दिनों में मेट्रो यात्रा में नजर आएगा। उम्मीद की जा रही है कि मेट्रो की यात्रा इससे महंगी होगी और बिजली के बढ़ी दरों को यात्रियों से ही टिकट बढ़ोतरी करके वसूला जा सकता है।

नोएडा के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर, अरविंद राजवेदी ने इस बारे में कहा क‌ि ‘पश्चिमांचल विद्युत निगम की ओर से जो प्रस्ताव भेजा गया उसमें नोएडा में दौड़ने वाले मेट्रो को भी शामिल किया गया है। हालांकि डीएमआरसी इसे संचालित करती है, इसलिए नई दरों में मेट्रो का जिक्र भी हुआ है।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें