फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में नए बदलाव के साथ फिर आ रहा एंटी रोमियो स्कवॉयड, विशेष अभियान 1 जुलाई से

Tue, 25 Jun 2019 11:57 PM IST
राजेश सैनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने एंटी रोमियो स्कवॉयड को दोबारा सक्रीय करने का फैसला किया है। इसके साथ ही एक जुलाई से इसी सिलसिले में एक महीने का विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने तय किया है कि इस अभियान के सदस्यों को एक विशेष जैकेट दी जाएगी। विशेष अभियान के तहत महिलाओं के लिए गुलाबी रंग के लेटर बॉक्स स्कूल और कॉलेजों के बाहर लगाए जाएंगे, ताकि वे अपने नाम का खुलासा किए बगैर कोई भी शिकायत पुलिस तक पहुंचा सके। 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में मई 2017 में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनते ही मनचलों पर लगाम कसने के लिए एंटी रोमियो स्कवॉयड शुरू किए गए थे लेकिन कुछ ही समय बाद ये आलोचनाओं के घेरे में आ गए थे। आरोप लगाए गए थे कि इस दल के लोग युवक-युवतियों और प्रेमी युग्लों को बेवजह परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन


आलोचनाओं में घिर जाने की वजह से इस दस्ते को निष्क्रिय कर दिया गया था। गाजियाबाद जिले में 17 पुलिस थाने हैं जिनमें से एक महिला पुलिस स्टेशन भी है। अधिकारियों ने बताया कि जहां संभव होगा एक महिला सब-इंस्पेक्टर टीम का नेतृत्व करेगी। इसबार एंटी रोमियो स्कवॉयड में आधी से ज्यादा महिला पुलिसकर्मियों को शामिल किया जाएगा। इस अभियान के फिर शुरू होने की जानकारी गाजियाबाद पुलिस ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर दी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें