फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर एकांत में सिपाहियों ने बदलवाया टायर, परिवारवाले बोले- नहीं भूल पाएंगे यह मदद

Mon, 16 Nov 2020 03:15 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस वे पर फिरोजाबाद से गाजियाबाद लौट रहे एक परिवार को अकेले सफर करते समय यूपी पुलिस के कर्मचारियों की ओर से जो मदद मिली है, उसे वे कभी भूल नहीं पाएंगे। इस मदद को लेकर उन्होंने खुद मीडिया को पत्र भेजकर पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन


इस विषय में अनूप कुमार दुबे ने जानकारी दी है कि वे 13 नवंबर को फिरोजाबाद से गाजियाबाद अपनी कार में सवार होकर परिवार के साथ लौट रहे थे। तभी टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर अचानक कार का टायर पंक्चर हो गया। 

इसपर उन्होंने साइड में गाड़ी लगाकर जेवर टोल के मैनेजर को खबर दी। उन्होंने उधर से भरोसा दिया कि 15 मिनट में आपके पास मदद आएगी। इसी बीच वहां से बाइक पर दो व्यक्ति आए और उन्होंने खुद का परिचय देवी लाल व संदीप पाठक के रूप में देते हुए बताया कि वे यूपी-122 की गाड़ी पर बतौर सिपाही सेवारत हैं और ड्यूटी पर जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने वहां हमारे रुकने का कारण पूछा और खुद मदद को तैयार हो गए। वह हमारी गाड़ी की स्टेपनी में पहले हवा भरवाने गए और वे लौट ही रहे थे कि इसी बीच यमुना एक्सप्रेस वे की टीम वहां पहुंच गई। 

इसके बाद ही यह सिपाही हमें उनके सुपुर्द छोड़कर वहां से रवाना हुए। इस दौरान उनकी तीन साल की बेटी बुरी तरह डरी रही। इस पूरे वाकये पर उन्होंने सिपाहियों की बेहद तारीफ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें