पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अगवा इंजीनियर राजीव कुमार को बदमाशों से मुक्त करा लिया है। पुलिस बदमाशों को दबोच लिया, जबकि तीसरे को एक फ्लैट से गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में दो सिपाही और दो बदमाश घायल हुए हैं।
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि 23 मई को राजनगर एक्सटेंशन से सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजीव का अपहरण हो गया था। कैब सवार तीन बदमाशों ने हरिद्वार ले जाने के बहाने उसे अगवा कर लिया था।
बाद में राजीव की पत्नी को व्हॉट्सएप कर 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। आईजी मेरठ ने एसटीएफ नोएडा, गाजियाबाद व बुलंदशहर क्राइम ब्रांच और सिहानी गेट थाने की टीमों को जांच में लगा दिया।