लिसाड़ीगेट इलाके में सोमवार रात सवा-सवा लाख के दो इनामी हथियार सप्लायरों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक सप्लायर के पैर में पुलिस की गोली लग गई, जबकि दूसरे सप्लायर ने हाथ ऊपर करके खुद को सरेंडर कर दिया। दोनों सप्लायरों की तलाश में दिल्ली पुलिस काफी दिनों से तलाश में लगी थी। इस मुठभेड़ में दिल्ली पुलिस भी शामिल थी।
तभी एक्टिवा पर फुरकान निवासी लखीपुरा और समीर उर्फ मेंढक निवासी गोलाकुंआ लिसाड़ीगेट निकले थे। पुलिस ने उनको रुकने का इशारा किया था। जिस पर दोनों युवकों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में समीर उर्फ मेंढक के पैर में पुलिस की एक गोली लगी। गोली लगते ही समीर जमीन पर गिर पड़ा। खुद को घिरा देखते फुरकान ने दोनों हाथ ऊपर करके शोर मचाया। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। घायल समीर को मेडिकल कालेज में भेजा। मुठभेड़ की सूचना मिलते पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि दोनों सप्लायरों पर दिल्ली से एक-एक लाख का इनाम है। मेरठ पुलिस ने दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम किया हुआ है।