फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हापुड़ में मंदिर जा रही छात्रा पर बाइक सवार ने चाकू से किया हमला, हालत गंभीर

Mon, 02 Nov 2020 10:11 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
हापुड़ में महिला पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे रोड पर सोमवार सुबह मंदिर जा रही एक युवती को बाइक सवार ने चाकू मार दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों व पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला श्रीनगर निवासी 22 वर्षीय एक युवती सोमवार सुबह घर से मंदिर जा रही थी। जैसे ही वह रेलवे रोड स्थित जेना टॉकीज के पास पहुंची तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर आए एक युवक ने युवती की पीठ में चाकू घोंप दिया।

आरोपी युवक बाइक पर अकेला था और मुंह पर मास्क लगाए हुए था। घटना के बाद घायल युवती सड़क पर गिर पड़ी। लोगों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह फरार होने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध सक्सेना ने बताया कि युवती हमलावर को पहचानने से इंकार कर रही है। उसकी तलाश की जा रही है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें