फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः ससुरालवालों ने की हैवानियत की सारी हदें पार, भूखा-प्यासा कमरे में बंद कर दीं यातनाएं

Mon, 23 Sep 2019 11:24 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हापुड़
विज्ञापन
हापु़ड़ में नवविवाहिता का शोषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में मनमाना दहेज न मिलने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। विवाहिता को भूखी प्यासी रख एक कमरे में बंद कर यातनाएं दी गईं। इस दौरान जब विवाहिता की हालत बिगड़ने लगी तो उसे हापुड़ लाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया।

विज्ञापन


फिलहाल विवाहिता आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला शिवनगर निवासी मुराली लाल के अनुसार उन्होंने अपनी पुत्री श्वेता की शादी 19 फरवरी 2018 को वरुण सिंह पुत्र चंद्रप्रकाश निवासी मोहल्ला पूर्वा शेखलाल थाना नौंचंदी जिला मेरठ के साथ की थी।
विज्ञापन


विवाह में अपनी क्षमता के अनुसार नौ लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन ससुराल के लोग इस दान दहेज से खुश नहीं थे और दहेज में एक कार और पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसी मांग को लेकर ससुराल के लोगों ने श्वेता को परेशान करना शुरू कर दिया। विवाहिता के परिजनों द्वारा समझाने पर भी बात नहीं बनी।

विज्ञापन

आरोप है कि 10 अप्रैल 2019 को ससुरालियों ने श्वेता को मारपीट कर घर से निकाल दिया, जिसके बाद वह मायके आकर रहने लगी। मायके में ही 18 अगस्त को श्वेता ने एक पुत्री को जन्म दिया। इससे ससुराल के लोग और खिन्न हो गए।

मुरारी लाल के अनुसार पुत्री को बेटी होने के बाद उसने दामाद से काफी मन्नतें कि जिसके बाद वरुण उसे घर ले गया। लेकिन ससुराल के लोगों ने श्वेता को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया। उसे कमरे में बंद कर यातनाएं दी गईं।

भूखा-प्यासा रखा गया, जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई। वहीं विवाहिता का मानसिक संतुलन भी डगमगा गया। इसका पता चलने पर परिजन श्वेता को हापुड़ ले आए और अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल वह आईसीयू में भर्ती है।

थाना देहात प्रभारी रविंद्र राठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति वरुण सिंह, ससुर चंद्रप्रकाश, जेठ तरुण, अरुण जेठानी नीतू व सरिता के खिलाफ जान से मारने का प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें