फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को आधी रात होटल में अकेला छोड़ गया कांस्टेबल पति, फिर सामने आया घिनौना सच

Mon, 23 Sep 2019 10:30 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
कांस्टेबल पति ने कांस्टेबल पत्नी को कांस्टेबल प्रेमिका के लिए दिया धोखा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुलंदशहर में तैनात एक कांस्टेबल पति ने अपनी कांस्टेबल पत्नी को मथुरा में तैनात कांस्टेबल प्रेमिका के खातिर शनिवार देर रात एक होटल में अकेला छोड़ दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति उसे अपनी प्रेमिका के साथ ही रखना चाहता है।

विज्ञापन


पीड़िता खुद संभल जनपद में तैनात है। शुक्रवार को आरोपी पति ने उसे अपने साथ रहने के लिए बुलंदशहर बुलाया था। वह पांच दिन की छुट्टी पर आई हुई है और अब दर-दर की ठोकरें खा रही है।

बागपत की तहसील बड़ौत के गांव कुरड़ी निवासी महिला जिला संभल के एक थाने में  कांस्टेबल के पद पर तैनात है। उन्होंने बताया कि उनकी शादी फरवरी 2019 में पुलिस विभाग में ही कांस्टेबल पद पर कार्यरत बागपत के ही युवक से हुई थी।
विज्ञापन


वर्तमान में पति की पोस्टिंग बुलंदशहर के एक थाने में है। शादी के बाद उसे पता चला कि पति के किसी अन्य महिला कांस्टेबल से अवैध संबंध हैं। इसका विरोध करने पर पति ने उससे खराब व्यवहार शुरू कर दिया। इसके अलावा उस पर दहेज में पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाया जाने लगा।

पति ने उससे दूरी बनाते हुए महिला कांस्टेबल के साथ रहना शुरू कर दिया

पति ने उससे दूरी बनाते हुए महिला कांस्टेबल के साथ रहना शुरू कर दिया। तीन दिन पहले ही वह छुट्टी लेकर पति से मिलने आई तो उसके पति के छुट्टी पर चले जाने का पता चला। पुलिस लाइन में एसएसपी के निर्देश पर सीओ ने उसके पति को फोन कर बुलाया।

परिजनों तथा पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पति ने समझौते में उसे साथ रखना स्वीकार कर लिया। शनिवार रात को पति उसे अपने साथ लेकर कोतवाली देहात क्षेत्र में एक होटल में लेकर पहुंचा।

रात करीब दो बजे पति उससे कुछ देर में आने की कह कर वहां से चला गया। इसके बाद से ही उसके पति का कोई अता-पता नहीं है। रविवार सुबह तक पति के न आने पर पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी और रोते-बिलखते हुए पुलिस लाइन पहुंच गई।

यहां पुलिस अधिकारियों ने भी आरोपी पति से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पीड़िता ने एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों से मामले में उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

प्रेमिका के साथ रहने का बनाया जा रहा दबाव

पीड़िता ने बताया कि उसके पति द्वारा फोन पर उसकी जबरन अपनी प्रेमिका से बातचीत कराई जाती है। बातचीत के दौरान पति और प्रेमिका द्वारा उस पर उनके साथ रहने का दवाब बनाया जाता है। बताया कि कई बार पति के साथ उसकी प्रेमिका ने भी उसके साथ बुरी तरह मारपीट की है।

मामले की जानकारी है, शनिवार रात को कांस्टेबल पति और कांस्टेबल पत्नी के बीच वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष ही फैसला करा दिया गया था। लेकिन, आरोपी अब फिर से पत्नी को एक होटल में छोड़कर फरार हो गया है। मामले में उचित जांच कराई जाएगी।- राजेंद्र शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें